जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की फिल्म ‘काली खेती’ का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और शरद केलकर अभिनीत हॉरर फिल्म 'काली खेती' का खौफनाक ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रहस्य और भय से भरी एक ऐसी ग्रामीण दुनिया की झलक दिखाई गई है, जहां खेतों से जुड़ी अलौकिक शक्तियां पूरे गांव के लोगों के जीवन पर हावी हो जाती हैं। फिल्म की कहानी खेती और कृषि को मनोवैज्ञानिक हॉरर के अनूठे विषय के रूप में पेश करती है। ट्रेलर में एक ऐसे गांव को दिखाया गया है, जहां लोग किसी रहस्यमयी और खौफनाक ताकत के साये में जीने को मजबूर हैं। यहां खेत केवल फसल उगाने की जगह...