बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘समुक’ की रिलीज की तारीख घोषित कर दी गई है। विज्ञान आधारित रोमांच, एक्शन और विषम परिस्थितियों में जीवन बचाने के संघर्ष पर आधारित यह फिल्म 28 मई 2027 को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
फिल्म निर्माताओं ने रविवार को एक विशेष मोशन पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान किया। इससे पहले अक्षय कुमार, फिल्म के निर्देशक कनिष्क वर्मा और अन्य कलाकारों ने रहस्यमयी संदेशों के जरिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाई थी। फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने भी दोपहर 2:07 बजे एक खास घोषणा का संकेत दिया था।
Also Read : विशाल ददलानी की आवाज में रिलीज हुआ फिल्म ‘प्रताप’ का गाना ‘कैसे जियेंगे’
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के सह-निर्माता आशिन ए शाह हैं। फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। ‘समुक’ में विज्ञान आधारित रोमांचक कहानी के साथ एक्शन और जीवन बचाने के संघर्ष को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत किया जाएगा।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रुक्मिणी मैत्र, विनीत कुमार सिंह, रजत कपूर, बनिता संधू और स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और कलाकारों के किरदारों को लेकर निर्माताओं ने फिलहाल सस्पेंस बरकरार रखा है।
‘समुक’ के जरिए अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह करीब 13 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को भारतीय सिनेमा में एक अलग तरह का दृश्य अनुभव देने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना के रूप में तैयार किया जा रहा है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



