राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कश्मीर में शहीदों के अपमान पर विवाद

जासूसी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए शहीदों के अपमान का मुद्दा कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने उठाया है। दोनों पार्टियों ने आरोप लगाया है कि किश्तवाड़ में मारे गए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स यानी एसपीओ के शव डंपर से लाया गया। भाजपा विधायक शगुन परिहार ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों के शव ताबूत के बिना डंपर में रखकर उनके गांव लाए गए, जो शहीदों का अपमान है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में विधायक शगुन परिहार पुलिस अधिकारियों को शवों को लाने के तरीके पर फटकार लगाती दिख रही हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को रशपाल सिंह और बॉबी चंद का उनके पैतृक गांव डच्छन के केयार में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों बुधवार से लापता थे। गुरुवार सुबह उनके शव देहरना जंगल में मिले थे। दोनों के शरीर पर गोलियों के कई निशान थे। उनकी सर्विस राइफल भी गायब थी।

कांग्रेस ने भी आरोप लगाया कि शहीद हुए दो एसपीओ के पार्थिव शरीर बिना ताबूत के डंपर में घर पहुंचाए गए। यह भी कहा है कि ग्रामीणों को खुद स्ट्रेचर और सफेद कपड़े का इंतजाम करना पड़ा। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार शहीदों का अपमान कर रही है। गौरतलब है कि 11 नवंबर की दोपहर मरवाह के देहरना जंगल में गोलीबारी की आवाजें सुनाई दी थीं। इसके बाद सेना के साथ दोनों एसपीओ जंगल की ओर गए थे। गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों के शव गोलियों से छलनी मिले। उनके पास 60 राउंड वाली एक इंसास राइफल और 50 राउंड वाली एक 303 राइफल थी। दोनों के ही हथियार गायब थे।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment