बॉलीवुड अभिनेता अमित साध और ईशा धर्मेंद्र देओल अभिनीत फिल्म ‘प्रताप’ का नया गाना ‘कैसे जियेंगे’ रिलीज कर दिया गया है। गायक विशाल ददलानी की दमदार और भावपूर्ण आवाज में सजे इस गाने में जुदाई का दर्द, टूटते रिश्तों और बिछड़ने के बाद जिंदगी में आगे बढ़ने के संघर्ष को दर्शाया गया है।प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस गाने का संगीत रोहन रोहन ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल रोहन गोखले ने लिखे हैं। संगीत और गायकी का मेल गाने को भावनात्मक गहराई प्रदान करता है।
विशाल ददलानी ने गाने के बारे में कहा कि ‘कैसे जियेंगे’ अपनी भावनाओं के कारण सीधे दिल से जुड़ने वाला गीत है। उन्होंने अपनी आवाज के जरिए इसके दर्द और तड़प को महसूस कराने की कोशिश की है। उन्हें उम्मीद है कि श्रोता इस गाने में अपनी भावनाओं की झलक पाएंगे।
Also Read : सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत
संगीतकार रोहन प्रधान ने कहा कि इस गाने के माध्यम से किसी की याद और भावनात्मक नुकसान के एहसास को खूबसूरती से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। रोहन गोखले के शब्दों और विशाल ददलानी की आवाज ने इस भावना को प्रभावशाली बनाया है।
अभिनेता अमित साध ने कहा कि यह गाना फिल्म की भावनात्मक गहराई को सामने लाता है। इसमें किरदारों के निजी संघर्ष, दर्द और संवेदनशीलता को अभिव्यक्ति मिली है।
फिल्म ‘प्रताप’ में कर्तव्य, वफादारी और जवाबदेही जैसे विषयों के साथ मानवीय रिश्तों और भावनाओं को भी प्रमुखता दी गई है। ‘कैसे जियेंगे’ इसी भावनात्मक पक्ष को उजागर करता है।
प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत तथा यूवी म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज यह गाना फिल्म की कहानी की एक महत्वपूर्ण झलक पेश करता है। फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



