बॉलीवुड फिल्मकार सूरज आर. बड़जात्या की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आयुष्मान खुराना और शरवरी की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म में प्यार, शादी, परिवार और बदलते सामाजिक रिश्तों की एक दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी। ट्रेलर में पारिवारिक भावनाओं के साथ आधुनिक सोच और रिश्तों के नए नजरिये की झलक दिखाई गई है।
फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका प्यार शादी तक पहुंचता है, लेकिन उनकी शादी पारंपरिक शादियों से बिल्कुल अलग है। इसमें शादी के बाद दुल्हन के बजाय दूल्हा अपनी पत्नी के घर रहने आता है। फिल्म के जरिए विवाह और पारिवारिक परंपराओं से जुड़े स्थापित विचारों को नए नजरिये से पेश किया गया है।
Also Read : दिल्ली प्रदूषण पर सीएम रेखा गुप्ता की उच्चस्तरीय बैठक
कहानी में महिला किरदार अपने जीवन और वैवाहिक रिश्ते से जुड़े फैसले खुद लेती है। फिल्म यह संदेश देने की कोशिश करती है कि शादी के बाद किसी महिला को अपने मायके और ससुराल में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। दोनों परिवारों के साथ सामंजस्य बनाकर भी खुशहाल वैवाहिक जीवन जिया जा सकता है।
ट्रेलर में आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी के बीच रोमांस और शानदार तालमेल देखने को मिलता है। आयुष्मान का संवाद अगर इतना भी नहीं किया तो क्या प्यार किया?” प्यार के प्रति फिल्म के नजरिये को बयां करता है। सूरज बड़जात्या ने इस बार अपनी पारिवारिक फिल्मों की परंपरा को बरकरार रखते हुए बदलते समय और नई पीढ़ी की सोच को कहानी का हिस्सा बनाया है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



