firecracker factory

  • पटाखा फैक्टरी में धमाका, 18 मरे

    विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर के निकट स्थित एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में 18 से अधिक श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह विस्फोट वाचकारपत्ती पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कट्टनरपत्ती में मुथुमानिकम के स्वामित्व वाली ‘वनजा’ पटाखा फैक्टरी में हुआ। पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, घायल हुए छह लोगों में से चार की हालत नाजुक है और उनका विरुधुनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस पटाखा निर्माण इकाई को नागपुर स्थित...

  • पटाखा फैक्टरी में 21 मजदूरों की मौत

    गुजरात के बनासकांठा के नजदीक डीसा में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्टरी में बॉयलर फटने से 21 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, पांच मजदूर मामूली रूप से घायल हैं। मरने वाले सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जिस फैक्टरी में विस्फोट हुआ वह डीसा तहसील के धुनवा रोड पर है। विस्फोट के दौरान मजदूर फैक्टरी में काम कर रहे थे। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्टरी के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। विस्फोट के बाद फैक्टरी में आग लग गई थी, जिसे बुझाने...