बिहार में पहले चरण का प्रचार समाप्त
पटना। बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। मंगलवार की शाम को पांच बजे राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार समाप्त हुआ। गुरुवार, छह नवंबर को इन सीटों पर वोट डाले जाएंगे। प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों के नेताओं ने प्रचार में पूरा जोर लगाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई सभाओं को संबोधित किया तो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने भी कई रैलियों को संबोधित किया। पहले चरण के चुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी राजद की सबसे ज्यादा सीटें हैं। पहले चरण की 121...