First phase

  • झारखंड में पहले चरण का मतदान पूरा

    रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। पहले चरण में 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर बुधवार, 13 नवंबर को मतदान हुआ। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने तक 65 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। मतदान का यह आंकड़ा बदल सकता है क्योंकि अनेक मतदान केंद्रों पर पांच बजे के बाद भी लोग कतार में खड़े थे। पहले चरण की 43 सीटों में 2019 के चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने 28 और भाजपा ने 13 सीटें जीती थीं। एक सीट निर्दलीय और एक सीट जेवीएम ने जीती थी। अब...

  • कश्मीर में पहले चरण के मतदान की हकीकत

    जम्मू कश्मीर में पहले चरण की 24 सीटों के मतदान को लेकर चौतरफा यह शोर है कि रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है। मतदान के आंकड़ों को लोकतंत्र की जीत के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं कि केंद्र सरकार की कोशिशों से यह माहौल बना है। लेकिन क्या सचमुच ऐसा है? अगर आंकड़ों की बारीकी में जाएं तो हकीकत दिखेगी। हकीकत यह है कि मतदान इस बार भी लगभग उतना ही हुआ है, जितना पिछली बार यानी 10 साल पहले 2014 में हुआ था। 2014 के मुकाबले मतदान प्रतिशत में बहुत मामूली...

  • जम्मू कश्मीर में जम कर मतदान

    Jammu and kashmir voting:  जम्मू कश्मीर में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। मतदाताओं ने वोटिंग में जम कर हिस्सा लिया। चुनाव आयोग के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक पहले चरण में करीब 59 फीसदी वोट पड़े हैं। पहले चरण में दक्षिण कश्मीर की ज्यादातर सीटों पर मतदान हुआ है। पिछले चुनाव में पीडीपी ने इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं। दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटों पर मतदान होगा। आखिरी चरण एक अक्टूबर को होगा और आठ अक्टूबर को नतीजे आएंगे। also read: भाजपा में बांसुरी स्वराज का...

  • कश्मीर में पहले चरण का प्रचार समाप्त

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पहले चरण की 24 सीटों के लिए बुधवार, 18 सितंबर को मतदान होना है। उसके लिए सोमवार की शाम को प्रचार बंद हो गया। प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंकी। भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कमान संभाली। उन्होंने सोमवार को तीन जनसभा की और कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर जम कर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि भाजपा आतंकवाद को पाताल में गाड़ देगी। बहरहा, पहले चरण में दक्षिण कश्मीर और जम्मू के कुछ इलाकों में मतदान होगा। पहले चरण में जिन 24 सीटों पर...

  • आम रुझान के विपरीत

    यह सुनिश्चित करना राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि राजनीति का मतलब सत्ता के लिए अभिजात्य वर्ग की आपसी प्रतिस्पर्धा ना बन जाए, जिसमें आम लोगों की भूमिका सिर्फ दर्शक और मूक मतदाता की रह जाए। Loksabha Election 2024 आम चुनाव के पहले चरण में कम मतदान हुआ। 19 अप्रैल को जिन 102 सीटों पर वोट डाले गए, वहां 2019 की तुलना में 4.4 प्रतिशत कम वोट पड़े। पांच साल पहले इन सीटों पर 69.9 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार 65.5 प्रतिशत रहा। जिन 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उस दिन वोट पड़े, उनमें सिर्फ छत्तीसगढ़...

  • क्यों चुनाव पर उदासीनता?

    देश में जिससे बात कीजिए वह कहता मिलेगा कि यह बहुत अहम चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण के मतदान से पहले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो कहा कि यह सामान्य चुनाव नहीं है। राहुल गांधी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी हैं, जो लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए लड़ रहे हैं। वे चुनाव को इसलिए अहम बता रहे हैं क्योंकि वे अपनी सरकार के कामकाज...

  • भाजपा फंसी!

    भाजपा फंस गई है। तय मानें 400 पार की सुनामी तो दूर भाजपा की आंधी और हवा भी नहीं है। यदि पहले चरण की 102 सीटों पर हुए मतदान के प्रतिशत व भाजपा के अभेद प्रदेशों में हुई वोटिंग तथा जातीय समीकरणों की फीडबैक को पूरे चुनाव का सैंपल आधार मानें तो लोगों में भाजपा को जिताने का वह जोश कतई नहीं है, जिससे बड़ी जीत की हवा समझ आए। उलटे उन सीटों पर भाजपा को हराने की मौन हलचल है, जहां बड़ी संख्या में भाजपा विरोधी परंपरागत वोट हैं। इसलिए 400 पार की सुनामी तो दूर सामान्य बहुमत के...

  • पहले चरण में सामान्य मतदान

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की 102 सीटों पर पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़ कर देश के बाकी हिस्सों में जोश नहीं दिखा। बिहार में मतदान का प्रतिशत औसत से बहुत कम रहा तो राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी औसत से कम मतदान हुआ। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं और सीटों की संख्या के लिहाज से पहला चरण सबसे बड़ा था। इसमें 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोटिंग हुई। अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक शाम छह बजे तक 63 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई।...

  • प्रथम चरण के लिए अंतिम प्रयास चरम पर

    प्रथम चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर आज मतदान होना है। उसमें मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा भी शामिल है। इन सीटों पर चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झौंक दी है। दरअसल प्रथम चरण में आज प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। उनमें छिंदवाड़ा सीट की चर्चा पूरे देश में है। जहां कमलनाथ के गढ़ को ध्वस्त करने के लिए भाजपा ने जबरदस्त घेराबंदी की है। वहीं गढ़ को बचाने के लिए कमलनाथ ने भी 40 सालों में पहली बार परिवार सहित...

  • पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन आज से

    नई दिल्ली। आम चुनाव (General Election) के पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों (102 Lok Sabha Seat) के साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 60 सीटों और सिक्किम विधानसभा की सभी 32 सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके अलावा, अंडमान-निकोबार की एकमात्र सीट, अरुणाचल प्रदेश की दोनों सीटों, असम की पाँच सीटों, बिहार की चार सीटों, छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट, जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट,...

और लोड करें