खूबसूरत खेल के भावुक पल
विश्वविजेता अर्जेंटीना पर फीफा फुटबॉल विश्वकप में बने रहने या बाहर हो जाने का खतरा मंडराया तो उनकी टीम ने मेसी के प्रति अनोखा खेल समर्पण दिखाया। और फिर जो बचे हुए तेरह मिनट साठ सेकंड में फुटबॉल खेली गई वो देखने वाले ताउम्र याद रखेंगे। अद्भुत, अविस्मरणीय व आक्रामक फुटबॉल हुई। मन में धीरज और कर्तव्य की निष्ठा रखने पर ही जीत के आंसू भावुकता में बहते हैं। फुटबॉल खेल के महानतम खिलाड़ियों में से अद्भुत एक, जादूगर माने गए लियनल मेसी को बच्चे की तरह आंसू बहाते देखा गया। शारीरिक कठोरता के खूबसूरत खेल में भी भावना के...