विदेश सचिव को फिर सेवा विस्तार
जब भी सरकार किसी अधिकारी को सेवा विस्तार देती है तो इस बात की पुष्टि होती है कि सरकार के पास अपने भरोसेमंद अधिकारियों की कमी है और इसलिए वह एक ही अधिकारी को लंबे समय तक बनाए रखती है। आमतौर पर माना जाता है कि सारे अधिकारी सरकार के हैं और किसी एक अधिकारी को बार बार सेवा विस्तार देने से दूसरे अधिकारियों के साथ अन्याय होता है क्योंकि वे अपने विभाग के सर्वोच्च पद तक पहुंचने से वंचित रह जाते हैं। सेवा विस्तार की नीति से अधिकारियों के अंदर भी नाराजगी पैदा होती है भले वह कुछ कह...