नाम कटा है तब भी भर सकते फॉर्म छह
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में नाम कटने और फिर नाम जुड़वाने को लेकर चल रहे कंफ्यूजन को दूर करने के लिए बड़ा ऐलान किया है। आयोग ने कहा है कि जिन लोगों के नाम एसआईआर में कट जा रहे हैं वे फॉर्म छह भर कर नाम जुड़वा सकते हैं। गौरतलब है कि फॉर्म छह का इस्तेमाल पहली बार वोटर बनने के लिए किया जाता है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को सभी राज्यों के चुनाव अधिकारियों को चिट्ठी लिख कर कहा है कि जिन मतदाताओं का नाम एसआईआर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट...