Form 6

  • नाम कटा है तब भी भर सकते फॉर्म छह

    नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में नाम कटने और फिर नाम जुड़वाने को लेकर चल रहे कंफ्यूजन को दूर करने के लिए बड़ा ऐलान किया है। आयोग ने कहा है कि जिन लोगों के नाम एसआईआर में कट जा रहे हैं वे फॉर्म छह भर कर नाम जुड़वा सकते हैं। गौरतलब है कि फॉर्म छह का इस्तेमाल पहली बार वोटर बनने के लिए किया जाता है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को सभी राज्यों के चुनाव अधिकारियों को चिट्ठी लिख कर कहा है कि जिन मतदाताओं का नाम एसआईआर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट...

  • निर्वाचन आयोग ने पुन: पंजीकरण के लिए फार्म 6 के प्रयोग पर दिया स्पष्टीकरण

    चुनाव आयोग ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से नाम हट जाने के बाद पुन: मतदाता- पंजीकरण के लिए फार्म 6 भरने वाले व्यक्तियों के खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि उसके संज्ञान में आया है कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में किसी कारण से हट गये हैं, वे पुन: पंजीकरण के लिए फार्म 6 भरने से कतरा रहे हैं क्योंकि उसमें यह घोषणा करनी पड़ती है कि उनका नाम पहली बार मतदाता सूची में दर्ज किया जा रहा...

  • फॉर्म छह का दुरुपयोग सबसे बड़ा मसला

    विपक्षी पार्टियां एक तरफ नाम काटे जाने की वजह से परेशान हैं तो दूसरी ओर फर्जी नाम जोड़े जाने की शिकायत भी कर रही हैं। नाम काटने का जहां तक मामला है तो उसमें विपक्ष की परेशानी दो तरह से है। एक परेशानी तो यह है कि चुनाव आयोग ‘एएसडीडी’ यानी ‘एब्सेट, शिफ्टेड, डेड एंड डुप्लीकेट’ श्रेणी में मतदाताओं के नाम खुद से काट रही है और दूसरे भाजपा के बूथ लेवल एजेंट या अन्य लोग फॉर्म सात भर कर विपक्षी पार्टियों के मतदाताओं के नाम कटवाने के उपाय कर रहे हैं। फॉर्म सात के दुरुपयोग के साथ साथ विपक्ष...

  • उत्तराखंड में 12 से 20 अक्टूबर के बीच एक लाख से अधिक फार्म-6 के आवेदन प्राप्त हुए

    उत्तराखंड में 12 से 20 अक्टूबर तक चुनाव आयोग द्वारा आयोजित विशेष अभियान के अन्तर्गत कुल एक लाख 744 व्यक्तियों के फॉर्म 6 के आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी गुरुवार को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) डॉ. बीबीआरसी पुरुषोत्तम ने दी। मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि आगामी एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रदेश में 12 नवंबर 2026 से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान की शुरुआत की जाएगी। 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसी दिन से 11 दिसंबर...

  • फॉर्म छह में आयोग ने बदलाव किया

    नई दिल्ली। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में हुए खुलासे के बाद चौतरफा निशाने पर आए चुनाव आयोग ने नए मतदाता जोड़ने वाले फॉर्म छह में बदलाव कर दिया है। आयोग ने इसमें माता, पिता या दादा, दादी के नाम खोजने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। हालांकि नए नाम जोड़ने के लिए पहले होने वाली जांच अब भी होगी और उसके बाद ही नाम जोड़े जाएंगे। अखबार की खोजी रिपोर्ट और विपक्ष के दबाव के बाद यह बदलाव किया गया है कि अब मतदाता सूची में नाम शामिल कराने या जुड़वाने के लिए 2003 की वोटर लिस्ट की जानकारी नहीं देनी होगी।...