forward MLA

  • बिहार में अब अगड़ा राज! 73 फारवर्ड एमएलए

    नीतीश कुमार 2005 में जब पूर्ण बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बने थे तब यह नारा खूब चला था, ‘ताज कुर्मी का, राज भूमिहार का’। हालांकि ताज और राज दोनों नीतीश कुमार का ही था। आगे भी रहा लेकिन उस समय ललन सिंह सबसे पावरफुल मंत्री थे। तब चुनाव हारने के बावजूद नीतीश कुमार ने विजय चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। अभयानंद बिहार के पुलिस प्रमुख यानी डीजीपी बने थे, जिन्होंने कानून व्यवस्था ठीक करके बिहार के लोगों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा किया। यह एकमात्र काम 2010 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का कारण बना...