G20 Summit

  • क्या जी-20 की अब कोई जरूरत?

    रियो द जनेरो शिखर सम्मेलन पर भी ट्रंप का साया महसूस हुआ। विभिन्न देश ट्रंप के नए कार्यकाल से जुड़ी आशंकाओं के अनुरूप अपनी नीति को नए सिरे से तय करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। वैसे में रियो सम्मेलन की यही सफलता मानी जाएगी कि वहां जी-20 के अधिकांश राष्ट्राध्यक्ष/शासन प्रमुख आए। प्रमुख नेताओं में सिर्फ रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन गैर-हाजिर रहे, जिनकी जगह रूस की नुमाइंगदी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने की। ब्राजील का शहर रियो द जनेरो जी-20 की अप्रसांगिकता का गवाह बना। दरअसल, यहां यह जाहिर हुआ कि कैसे हर गुजरते साल के साथ...

  • जी 20 सम्मेलन के लिए ब्राजील पहुंचे मोदी

    रियो डि जेनेरियो। ब्राजील में 19वें जी 20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाकी देशों के नेता सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं। मोदी और दूसरे नेताओं के रियो पहुंचने पर राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा और उनकी पत्नी ने उनका स्वागत किया। सोमवार, 18 नवंबर को जी 20 सम्मेलन के की शुरुआत हुई, जिसके पहले सत्र में ‘भुखमरी और गरीबी के खिलाफ एकजुटता’ पर विश्व नेताओं ने विचार विमर्श किया। सम्मेलन दो दिन 18 और 19 नवंबर को होगा। इस संगठन में 19 देश और दो संगठन, यूरोपीय यूनियन और अफ्रीकी...

  • अंदेशों के साये में

    G20 summit: न्यूनतम अंतरराष्ट्रीय टैक्स व्यवस्था, यूक्रेन और गजा में जारी युद्धों, और अमेरिका-चीन टकराव जैसे मुद्दों पर समूह के अंदर आम सहमति नहीं है। इन स्थितियों में रियो शिखर सम्मेलन में किसी साझा घोषणापत्र पर सहमति बन पाई, तो उसे करिश्मा ही माना जाएगा। also read: सर्दियों में मोजे पहनकर सोना हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे? आज से शुरू हो रहे शिखर सम्मेलन जी-20 के आज से शुरू हो रहे शिखर सम्मेलन पर अमेरिका में इस महीने हुए राष्ट्रपति चुनाव से पैदा हुई अनिश्चितता का साया है। वैसे भी यह मंच दुनिया में बढ़ते तनाव के कारण गंभीर सवालों...

  • जी-20 लीला के मोदी वोट?

    भाजपा मंत्री,नेता, संघ परिवार के मुखिया सभी अभिभूत है। भाजपा बम-बम है। कार्यकर्ता और भक्त आत्मविश्वास में है। सबके लिए नरेंद्र मोदी मानों सूर्य भगवान। उन्ही से पृथ्वी का जीवन, वे ही जगदगुरू। वे भले अपने आपको विश्व मित्र कहें, पर भक्तों के वे विश्वगुरू है और हम सभी भारतीय इन गुरूदेव की भक्त प्रजा! सवाल है तब भला दो महिने बाद होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में, सात महिने बाद होने वाले लोकसभा चुनावों में जगत के सूरज को क्या कोई हरा सकेगा?  कतई नहीं। उलटे नरेंद्र मोदी की सुनामी आएगी। वह जल प्रलय होगा जिसमें वे...

  • जी-20 का प्रचार चलता रहेगा

    जी-20 शिखर सम्मेलन का प्रचार तुरंत थमने वाला नहीं है। संसद के विशेष सत्र और उसके बाद पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी इसे मुद्दा बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस बड़े आयोजन का अधिकतम प्रचार करने और अधिकतम लाभ लेने की योजना पर काम कर रहे हैं। तभी शिखर सम्मेलन खत्म होने के बाद से हर दिन कोई न कोई कार्यक्रम हो रहा है, जो इससे जुड़ा हुआ है। जैसे सम्मेलन के अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम गए, जहां क्राफ्ट का मेला लगा हुआ है। उन्होंने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ सुषमा स्वराज भवन में...

  • पुलिस जवानों के साथ डिनर करेंगे मोदी

    नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन समाप्त होने के बाद अब धन्यवाद ज्ञापन का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले और उनको जी-20 की सफलता के लिए बधाई दी और धन्यवाद दिया। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी गई और उनके अभिनंदन का प्रस्ताव पास किया गया। अब 16 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी जी-20 की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के साढ़े चार सौ जवानों को डिनर के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने वरिष्ठ अधिकारियों को अलग से...

  • रात्रिभोज पर विपक्षी मुख्यमंत्रियों की राजनीति

    भारत में या दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में यह सिर्फ कहने की बात होती है कि अमुक बात पर राजनीति नहीं होनी चाहिए या अमुक बात राजनीति से परे है। असल में हर बात पर राजनीति होती है, चाहे होती हुई दिखे या न दिखे। यहां तो जी-20 देशों के मेहमानों के लिए आयोजित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रात्रिभोज में साफ-साफ राजनीति होती हुई दिखी। शुरुआत केंद्र सरकार ने की, जिसने इस पूरे आयोजन को सरकारी बना दिया और यह तय किया कि सिर्फ सरकार के लोगों को बुलाया जाएगा। तभी विपक्षी पार्टियों के मुख्यमंत्री बुलाए गए लेकिन विपक्ष...

  • चोरी चोरी- चुपके चुपके!

    पश्चिमी देशों के लिए मानव अधिकार जैसी बातें हमेशा विदेश नीति के मकसद साधने की औजार रही हैं। आज की बदलती भू-राजनीति और विश्व शक्ति संतुलन में भारत की जो हैसियत है, उसके बीच वे इस हथियार को चलाने में अनिच्छुक हैँ। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन नई दिल्ली में उन शर्तों के दायरे में रहे, जो भारत सरकार की तरफ से उन्हें बताया गया था। लेकिन जब वे वियतनाम पहुंचे, तो वहां बड़े गोलमोल अंदाज में बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान ‘मानव अधिकारों के सम्मान और एक मजबूत एवं समृद्ध देश के निर्माण में...

  • बाइडेन ने मोदी से मानवाधिकारों पर बात की

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत में प्रेस कांफ्रेंस नहीं कर सके थे। आठ सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोपक्षीय वार्ता के बाद वे मीडिया को सवाल पूछने की इजाजत नहीं दी गई थी। लेकिन उसके दो दिन बाद 10 सितंबर को वियतनाम के दौरे पर गए बाइडेन ने हनोई में प्रेस कांफ्रेंस की और बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत में उन्होंने मानवाधिकार का मुद्दा उठाया था और साथ ही प्रेस की आजादी के बारे में भी चर्चा की थी। गौरतलब है कि बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन वार्ता का तीसरा सत्र शुरू होने...

  • भारत ने ब्राजील को सौंपी अध्यक्षता

    नई दिल्ली। जी-20 का दो दिन का शिखर समाप्त हो गया। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की और ब्राजील को इसकी अध्यक्षता सौंपी। अगले साल ब्राजील में शिखर सम्मेलन होगा लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल नवंबर में एक वर्चुअल बैठक का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि नवंबर में एक वर्चुअल बैठक होनी चाहिए, जिसमें नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में किए गए फैसलों की प्रगति की समीक्षा की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी देश इसमें शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ में सुधार की जरूरत भी बताई। प्रधानमंत्री मोदी...

  • जी-20: ‘इतिहास’ रचा या गर्व लायक कुछ नहीं?

    आज राजधानी दिल्ली का ताला खुलेगा। सवा तीन करोड़ लोग घरों से बाहर निकल वापिस अपने काम-धंधे तथा रोजमर्रा के ढर्रे में लौटेंगे। सोचें, घरों में बैठे लोगों ने जी-20 का क्या अर्थ निकाला होगा? चार-पांच दिन की बरबादी से दिल्ली के नागरिकों याकि भारत के 140 करोड़ लोगों को क्या हासिल हुआ? जवाब हमारी तासीर, उसके इलहाम व ख्याल हैं। पहली बात नरेंद्र मोदी का चेहरा! दूसरी बात रंग-बिरंगे, शाही वैभव की झांकियां। तीसरी बात अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान जैसे शक्तिशाली देशों के राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों से नरेंद्र मोदी की चमकी दुकान की तस्वीरें हैं। चौथी बात, टीवी चैनलों,...

  • मोदी आए और बॉय कर गए !

    जी20 डायरी-3 : जी-20 के मीडिया मंडपम मेंरविवार को लंच के बाद अचानक चहल-पहल बढ़ी। एक के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस होने लगी। पीक समय तब आया जब मंडपम में एसपीजी और एनएसजी के लोग और खोजी कुत्ते दिखलाई दिए। लगा शायद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां आने वाले हैं। करीब पांच बजे बताया गया कि प्रधानमंत्री वहां आएंगे। और जितने भीपत्रकार मौजूद थे वे उनके इंतजार में बेरीकेडों के पीछे भीड़ बनाकर खड़े हो गए। सात बजे तक इंतजार था। प्रेस वाले बोर हो चुके थे और थके हुए थे बावजूद इसके सभी उम्मीद में थे कि वे आएंगे तथा...

  • हितों का मेल है

    बाइडेन और मोदी ने जून में वॉशिंगटन में दोनों के बीच हुए समझौतों के अमल पर प्रगति की समीक्षा की। सिर्फ ढाई महीनों के अंदर उन समझौतों पर अमल किस तेजी से आगे बढ़ा है, वह सचमुच ध्यान खींचने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात ने इस बात की पुष्टि की कि भारत और अमेरिका में आपसी हितों का मेल पुख्ता शक्ल ले चुका है। जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए बाइडेन और मोदी ने जून में वॉशिंगटन में दोनों के बीच हुए समझौतों के...

  • प्रतिष्ठा बच गई!

    यह स्पष्ट नहीं है कि भारत सरकार ने कैसे पश्चिमी देशों को पलक झपकाने और अपने घोषित रुख से पीछे हटने के लिए राजी किया। लेकिन ऐसा वास्तव में हुआ। यह दुनिया के बदलते समीकरणों की एक झलक है। जी-20 के नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में साझा घोषणापत्र का जारी होना जाना निश्चित रूप से एक बड़ी कामयाबी है। इसे भारत की एक विशेष कूटनीतिक सफलता भी कहा जा सकता है। यह सफलता इसलिए अधिक महत्त्वपूर्ण मालूम पड़ती है, क्योंकि एक दिन पहले तक घोषणापत्र पर आम सहमति बनने की न्यूनतम संभावना नजर आती थी। शिखर सम्मेलन से पहले भारत...

  • भारत-मध्य पूर्व-यूरोप का कॉरिडोर बनेगा

    नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन भारत ने एक ऐतिहासिक करार किया है। चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव यानी बीआरआई के जवाब में भारत-मध्य पूर्व और यूरोप का एक कॉरिडोर बनेगा। इसके लिए भारत, मध्य पूर्व यानी खाड़ी के देशों और यूरोप के देशों के बीच करार हुआ है। इसमें अमेरिका भी शामिल है। इस मेगा इकोनॉमिक कॉरिडोर को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गेमचेंजर इन्वेस्टमेंट करार दिया है। इसे कूटनीतिक और कारोबारी दोनों नजरिए से बहुत बड़ा करार माना जा रहा है। बहरहाल, भारत, खाड़ी के देशों और यूरोप के बीच बनने वाले आर्थिक गलियारे...

  • ‘भारत की जी20 अध्यक्षता सबसे महत्वाकांक्षी, 112 डाक्यूमेंट्स अपनाये गए’

    G20 Summit :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली जी20 घोषणापत्र को अपनाने पर आम सहमति बनाने में मदद करने के लिए सभी शेरपाओं, मंत्रियों और अधिकारियों की कड़ी मेहनत के प्रति आभार व्यक्त किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी जी20 प्रेसीडेंसी में भारत की अध्यक्षता सबसे महत्वाकांक्षी रही है। इसके कार्यकाल के दौरान कुल 112 दस्तावेज़ अपनाए गए हैं। इन 112 दस्तावेज़ों में से 73 परिणाम दस्तावेज़ और 39 संलग्न दस्तावेज़ हैं।  2022 बाली शिखर सम्मेलन के दौरान, 50 दस्तावेजों को अपनाया गया था। जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने एक्स पर कहा, "नई दिल्ली घोषणापत्र जी20 के शिखर सम्मेलन...

  • पीएम मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में ‘भारत’ का प्रतिनिधित्व किया

    G20 Summit :- इंडिया बनाम भारत पर बहस के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन में अपना उद्घाटन भाषण दिया, जिसमें उनके सामने 'भारत' देश अंग्रेजी में लिखा हुआ था। जी20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में मोदी ने विश्व नेताओं का स्वागत किया और मोरक्को में आए भूकंप पर दुख व्यक्त किया। इससे पहले, राष्ट्रपति भवन से जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण में 'प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया' के बजाय 'प्रेजिडेंट ऑफ़ भारत' लिखे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था, जिससे इन अटकलों को बल मिला कि केंद्र आधिकारिक रूप से देश का नाम इंडिया से...

  • जी20 शिखर सम्मेलन; दिल्ली में ड्रोन हादसा सामने आया

    Delhi Drone Accident :- देश की राजधानी में चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन के कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में ड्रोन के इस्तेमाल से जुड़ी एक घटना हुई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार देर शाम सामने आई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया कि डिटेक्टर कंट्रोल रूम ने पटेल नगर इलाके में एक ड्रोन की मौजूदगी की पहचान की थी। अधिकारी ने कहा, “इसके बाद, पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। उनके आगमन पर, यह निर्धारित किया गया कि ड्रोन का उपयोग एक फोटोग्राफर...

  • जी20 शिखर सम्मेलन के कारण पटना से दिल्ली आने वाली 10 उड़ानें रद्द

    Air India Flight :- जी20 शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने पटना से दिल्ली के लिए 10 उड़ानें रद्द कर दी हैं। इनमें एयर इंडिया एआई 415, 416 शुक्रवार (8 सितंबर) को रद्द कर दिया गया और 9, 10 और 11 सितंबर को निलंबित रहेगा। विस्तारा एयरलाइन की उड़ान यूके 716 और यूके 718 क्रमशः 10 और 11 सितंबर को रद्द रहेगी। एयरलाइन के संचालकों ने पहले ही यात्रियों को उड़ानें रद्द होने की सूचना दे दी है। कुछ यात्रियों को इंडिगो, स्पाइसजेट और गोएयर जैसी अन्य उड़ानों में समायोजित किया जाता है। ये उड़ानें...

  • मोदी ने अफ्रीकी संघ को जी20 में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किये जाने का स्वागत किया

    G20 Summit :- जैसे ही अफ्रीकी संघ शनिवार को जी20 का स्थायी सदस्य बन गया, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी, जो कोमोरोस के राष्ट्रपति भी हैं, का स्वागत किया। मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, "एक अधिक समावेशी जी20 को आगे बढ़ाना जो ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ़्रीकन यूनियन और कोमोरोस के राष्ट्रपति अज़ाली असौमानीराष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, "अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में पाकर रोमांचित हूं। जी20 परिवार के लिए यह वास्तव में एक...

और लोड करें