Gen Z Protest

  • युवा शक्ति का रुतबा

    सत्ता के ऊपरी हलकों तक शायद यह संदेश पहुंचा है कि दमन के तरीके का उलटा परिणाम हो सकता है। इसलिए अब युवाओं के प्रति संवेदनशील होने का संकेत दिया जा रहा है। यह स्वागतयोग्य है। कॉकरोच आंदोलन के तहत युवाओं की लामबंदी का सत्ता प्रतिष्ठान पर कितना प्रभाव हुआ है, इसकी झलक सोमवार को सामने आई। 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल नौजवानों पर हुए मुकदमों को वापस लेने के मामले में केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने पांच सितंबर को दिल्ली में फिर मार्च आयोजित करने का एलान किया है। दिल्ली पुलिस...

  • छात्रों पर सियासी नज़र!

    परीक्षा व्यवस्था का भ्रष्ट होना समस्या का सिर्फ एक पहलू है। शिक्षा का उत्तरोत्तर महंगा होना और ऊंची डिग्रियों के बावजूद रोजगार मिलने की संभावना न्यूनतम बने रहना- इससे जुड़े कहीं ज्यादा बड़े प्रश्न हैं। छात्र- युवा आंदोलित इसलिए हुए, क्योंकि अपने अंधकारमय होते भविष्य से उलझने के लिए उन्हें अकेले छोड़ दिया गया था। अब चूंकि उनके आक्रोश की ताकत दिख चुकी है, तो राजनीतिक दलों की रणनीति में वे खासे अहम हो गए हैं। खबर है कि केंद्र सरकार ने ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ कार्यक्रम तय किया है, जिसके तहत हर रोज कोई ना कोई केंद्रीय मंत्री किसी...

  • अपढ़, कुपढ़ लोगों के हाथ में शिक्षा

    जंतर मंतर पर ‘जेन जी’ का आंदोलन हुआ और सरकार बैकफुट पर आई तो उसके बाद आरएसएस में भी इसकी चर्चा शुरू हुई कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि नौजवान इतने नाराज हैं। तब संघ के एक पदाधिकारी ने एक ऐसे बौद्धिक से बात की, जो राइटविंग के हैं लेकिन तार्किक विचार रखते हैं और वास्तविक अर्थों में बौद्धिक हैं। उनसे पूछा गया कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि नई पीढ़ी के युवा इतने नाराज हैं और सार्वजनिक रूप से ऐसी ऐसी बातें कह रहे हैं, जिनके बारे में कभी कल्पना नहीं की गई थी। उनका जवाब था,...

  • युवा विद्रोह में अब नया क्या है?

    जेन-जी कोई नई परिघटना नहीं है। मगर पिछले एक सदी में जब कभी युवाओं ने ऐसे तेवर अपनाए, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंदर विकल्प होने का भरोसा उनमें बना रहता था। उदाहरण के तौर जेपी आंदोलन और असम आंदोलन से लेकर अन्ना आंदोलन तक पर गौर किया जा सकता है। मगर अब दुनिया के कई देशों में लोकतंत्र का दायरा तोड़ने की प्रवृत्ति साफ देखी जा सकती है। इसलिए इस स्थिति के अर्थ को सिर्फ अशांति का जोखिम उठाते हुए नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जेनेरेशन जेड (Gen-Z)  शब्द नया नहीं है, लेकिन राजनीतिक शब्दावली में इसकी नई-नई एंट्री...

  • सुलगता हुआ भू-तल

    जब बेहतर जिंदगी के अवसरों का अभाव हो- और उस कारण सतह के नीचे की जमीन सुलग रही हो, तो हल्की-सी किसी चिंगारी भी आग भड़का देती है। नेपाल में ऐसी चिंगारियों के संकेत हाल में लगातार मिले हैं। नेपाल में सोशल मीडिया कंपनियों को पंजीकृत करवाने के लिए किए गए प्रावधान को अनुचित नहीं कहा जा सकता। अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनियों ने इस प्रावधान का खुला उल्लंघन किया, इसलिए उन पर प्रतिबंध लगाना तार्किक कदम था। मगर यह कदम नेपाल सरकार को भारी पड़ा है। उसके खिलाफ जिस पैमाने पर विरोध भड़का, शायद ही उसकी आशंका किसी को रही...