भारत और घाना के बीच चार समझौते
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली घाना यात्रा में दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर दस्तखत हुए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को एक और देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है। घाना ने उनको अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। अपनी घाना यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री ने घाना की संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'आज इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है। घाना में होना सौभाग्य की बात है। यह लोकतंत्र की भावना से भरी हुई धरती है। घाना पूरे अफ्रीका के लिए प्रेरणा का...