Global Day of Parents

  • मातृदेवो भव, पितृदेवो भव

    आज संयुक्त राष्ट्र 1 जून को वैश्विक अभिभावक दिवस के रूप में मनाता है। इसका उद्देश्य परिवारों के विघटन, वृद्धों के अकेलेपन, बढ़ते वृद्धाश्रमों और उपभोक्तावादी जीवनशैली के दुष्प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करना है। पश्चिमी समाज जहाँ अधिकारों की बात अधिक करता है, वहीं भारतीय संस्कृति कर्तव्य और ऋण की भावना को महत्व देती है। 1 जून -वैश्विक अभिभावक दिवस हर वर्ष 1 जून को मनाया जाने वाला वैश्विक अभिभावक दिवस केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं है। यह उस सनातन भारतीय सोच की याद दिलाता है, जिसमें माता-पिता को जीवन का आधार और प्रत्यक्ष देवता माना गया है।...