गोवा में कांग्रेस सहयोगी खोज रही है
गोवा में बहुत जल्दी चुनाव होने वाला है। अगर चुनाव समय पर हुआ तो अगले साल मार्च में होगा। हालांकि यह भी चर्चा है कि नवंबर में ही पांच राज्यों के चुनाव हो सकते हैं, जिनमें एक राज्य गोवा भी है। चुनाव से पहले कांग्रेस गोवा में सहयोगी तलाश रही है। कांग्रेस ने पिछले दिनों गिरीश चोडनकर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। वे तमिलनाडु के प्रभारी थे। साथ ही कांग्रेस ने महाराष्ट्र के बड़े नेता माणिकराव ठाकरे को गोवा का प्रभारी बनाया है। अब खबर है कि कांग्रेस राज्य में सहयोगियों की तलाश कर रही है। ध्यान रहे गोवा में कई...