सोना 1,000 रुपये टूटा, चांदी 10 महीने के निचले स्तर पर लुढ़की
कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,000 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं, चांदी 5,900 रुपये टूटकर 10 महीने के निचले स्तर 2,07,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर समेत) पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी पिछले बंद भाव 2,13,400 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 2,07,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर समेत) रह गई। यह चांदी का 10 महीने से अधिक का...