दिग्गज अभिनेता असरानी का 84 साल की उम्र में निधन
प्रसिद्ध हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार भी शाम को सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया गया। इस मौके पर परिजन और करीबी लोग ही मौजूद थे। जानकारी सामने आई कि गोवर्धन असरानी की सेहत ठीक नहीं थी। वे पिछले करीब पांच दिन से अस्पताल में थे और सोमवार शाम को जुहू के आरोग्य निधि अस्पताल में उनका निधन हो गया। असरानी भारतीय सिनेमा के सबसे लंबे समय तक सक्रिय हास्य कलाकारों में से एक थे। पांच दशकों से अधिक के अपने करियर में...