स्टालिन के काम आ रहे हैं राज्यपाल रवि
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने अपने को वहां का मुख्य विपक्षी बनाया है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी अन्ना डीएमके से सरकार और सत्तारूढ़ दल डीएमके का जितना टकराव नहीं होता है उससे ज्यादा टकराव राज्यपाल से होता है। पूर्व आईपीएस अधिकारी राज्यपाल आरएन रवि की गतिविधियों का कुछ न कुछ फायदा भाजपा को भी हुआ है। लेकिन वे सबसे ज्यादा काम आ रहे हैं मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के। उनकी गतिविधियों से डीएमके विरोधी, जो नैरेटिव बन रहा है उसका फायदा भाजपा को मिल रहा है लेकिन उससे डीएमके ज्यादा मजबूत हो रही है। तमिल लोगों में यह धारणा...