सुधार या भूल सुधार?
बुधवार को अपनी बैठक में जीएसटी काउंसिल विधि समिति के प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाने पर अगर सहमत होती है, तो उसे सुधार के बजाय एक भूल सुधार के रूप में ही देखा जाएगा। जीएसटी काउंसिल की विधि समिति ने इस कर व्यवस्था को सरल बनाने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं, जिन्हें सत्ता पक्ष ने बड़े ‘सुधार’ के रूप में पेश किया है। हालांकि अभी तय नहीं है कि बुधवार को अपनी बैठक में जीएसटी काउंसिल इन प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाएगी या नहीं, लेकिन अगर ऐसा होता भी है, तो इन्हें भूल सुधार के रूप में ही देखा...