श्वेतों के भूरे-वंशजों का लोकोपकारी स्वांग
मैं भी दिल्ली और देश भर में पसरे इन क्लबों के अंतःपुर का पिछले चार दशक से चश्मदीद ग़वाह हूं और ताल ठोक कर कह सकता हूं कि इन के सदस्यों और अतिथियों में महज़ 15 फ़ीसदी ही भलेमानुस होंगे। मैं अपने एक स्वर्गीय मित्रवत-परिचित की आत्मा से क्षमा मांगते हुए यह उपमा दिए बिना नहीं रह पा रहा हूं कि इन क्लबों के बाक़ी 85 फ़ीसदी सदस्य और अतिथि अपने-अपने संसार के ‘अमर सिंह’ हैं।... जिमखाना का मतलब होता है - ‘खेलकूद व्यायामशाला’। क्या आप को सचमुच लगता है कि दिल्ली का, या कहीं का भी, जिमखाना क्लब अपने...