Hafiz Saeed

  • हाफिज सईद का कांटा

    सरकार ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर का सहारा लिया। लेकिन, उसे दहशतगर्द ठिकानों तक सीमित रखा गया। फिर अंजाम तक पहुंचने से पहले ही कार्रवाई रोक दी गई। ऐसे में सईद को कैसे सजा मिलेगी? राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम आतंकवादी हमला कांड में दायर पूरक चार्जशीट में पाकिस्तान स्थित हाफिज सईद का नाम भी शामिल किया है। अनुमान लगाया जा सकता है कि एनआईए ने ठोस सबूत मिलने के बाद ही पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तय्यबा के संस्थापक को इस कांड में आरोपित किया है। मगर यह सवाल कायम है कि सईद को उसके कृत्यों की सज़ा कैसे...

  • पहलगाम हमले की साजिश हाफिज सईद ने रची थी

    नई दिल्ली। पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें एनआईए ने कहा है कि इस हमले की साजिश लश्कर ए तैयबा के सरगना हाफिज सईद ने रची थी। पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए इस हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर नाम से सैन्य अभियान चलाया था। एनआईए ने पूरक आरोपपत्र में हाफिज सईद पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 पर्यटकों की धर्म...

  • पहलगाम आतंकी हमला: पूरक आरोपपत्र में लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का नाम

    राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े अपने पूरक आरोपपत्र में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को आरोपी बनाया। एनआईए के एक बयान के मुताबिक, जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल आरोपपत्र में, आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने पाकिस्तान में रहने वाले सईद पर व्यक्तिगत तौर पर और प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा और उसके सक्रिय सहयोगी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) के प्रमुख के तौर पर आरोप लगाए हैं। सईद पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। एनआईए ने आरोपपत्र में सईद...