राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पहलगाम हमले की साजिश हाफिज सईद ने रची थी

नई दिल्ली। पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें एनआईए ने कहा है कि इस हमले की साजिश लश्कर ए तैयबा के सरगना हाफिज सईद ने रची थी। पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए इस हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर नाम से सैन्य अभियान चलाया था।

एनआईए ने पूरक आरोपपत्र में हाफिज सईद पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 पर्यटकों की धर्म पूछकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत ने छह और सात मई की दरम्यानी रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसमें भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ ठिकानों पर हमला किया था। भारत का दावा है, इसमें एक सौ से ज्यादा आतंकवादी मारे गए।

बहरहाल, एनआईए ने इसकी जांच शुरू करने के बाद 15 दिसंबर 2025 को पहला आरोपपत्र दाखिल किया था। इसमें पाकिस्तान के आतंकी साजिद जट सहित छह आतंकियों को आरोपी बनाया था। उस वक्त हाफिज सईद का नाम सामने नहीं आया था। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के तीन आतंकी मारे जा चुके हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =