दीवाली से पहले क्यों होती है हनुमान जी की पूजा
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार (19 अक्टूबर) को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन काली चौदस, हनुमान पूजा और मासिक शिवरात्रि का विशेष संयोग बन रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, रविवार के दिन सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि का समय 18 अक्टूबर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 19 अक्टूबर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगा, जिसके हिसाब से...