भाजपा के तीनों पूर्व सीएम के बच्चे एडजस्ट हुए
Delhi Election: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार सरकार बनाई थी। नए सिरे से विधानसभा बहाल होने के बाद पहला चुनाव 1993 में हुआ था, जिसमें भाजपा ने 49 सीटें जीती थीं और दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। मदनलाल खुराना दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन जैन हवाला डायरी में नाम आने के बाद उनको इस्तीफा देना पड़ा था।(Delhi Election) उसके बाद साहिब सिंह वर्मा मुख्यमंत्री बने और 1998 में विधानसभा चुनाव से तीन महीने पहले सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री बनी थीं। भाजपा ने इन तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को बच्चों को सांसद या विधायक बना कर...