हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है। अब यह आलाकमान पर निर्भर है कि वह उनका इस्तीफा स्वीकार करता है या नहीं। सूत्रों के अनुसार, श्री रावत ने यह कदम देहरादून में उनके पूर्व ओएसडी के ठिकानों पर छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद होने की खबरों के बीच...