हरियाणा में कांग्रेस का हाल
हरियाणा में कैसे भाजपा की ऐसी लहर चली कि उसने सारे नगर निगम और सारे नगर परिषद के चुनाव जीत लिए? कांग्रेस के साथ ऐसा क्या हुआ कि 38 पदों के लिए हुए चुनाव में वह एक भी सीट नहीं जीत पाई? कांग्रेस पार्टी के नए प्रभारी बीके हरिप्रसाद को इन सवालों का जवाब तलाशना है। छह महीने पहले अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बराबरी की टक्कर दी थी। भाजपा को 39.94 फीसदी और 55 लाख 48 हजार वोट मिले थे। दूसरी ओर कांग्रेस को 39.09 फीसदी और 55 लाख 30 हजार वोट मिले। यानी दोनों के...