तीन दिन में मिल सकती है हीटवेव से राहत
नई दिल्ली। देश के ज्यादातर हिस्सों में अभी हीटवेव का कहर चल रहा है। कई हिस्सों में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि तीन दिन के बाद हीटवेव से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि अगले 72 घंटों के बाद कई राज्यों में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले अभी उत्तर भारत हीटवेव की चपेट में है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण में मानसून से पहले की गतिविधियां...