तब हेमंत, विजय आदि क्या करें?
केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जिन लोगों को मिल रहा है उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाने को कहा जा रहा है तो जो राज्य सरकारें लोगों को नकद पैसे या दूसरे लाभ दे रही है वहां क्या होना चाहिए? क्या झारखंड में हेमंत सोरेन और तमिलनाडु में विजय को भी अपने जन्मदिन पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए? अगर हेमंत सोरेन और विजय इस तरह के आयोजन करते हैं या कांग्रेस शासन वाले चार राज्यों के मुख्यमंत्री इस तरह का आयोजन कराते हैं तो क्या भाजपा उसका समर्थन करेगी? जाहिर है कोई...