Hira Thakur

  • भाजपा नेता हीरा ठाकुर ने थामा कांग्रेस का हाथ

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं 12 वर्ष तक एमएलसी रहे हीरा ठाकुर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। श्री ठाकुर ने यहां कांग्रेस मुख्यालय, 24 अकबर रोड में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद और सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर पिछड़े वर्ग की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके राष्ट्रीय नेता से लेकर छोटे नेता तक आज सच नहीं बोल रहे हैं और पिछड़ों के मुद्दों पर कोई बात नहीं हो रही है।...