सविता पुनिया और बलदेव सिंह को पद्मश्री मिलने पर हॉकी इंडिया ने दी बधाई
77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। महिला हॉकी की दिग्गज सविता पुनिया और पुरुष हॉकी के दिग्गज बलदेव सिंह को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है। हॉकी इंडिया ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा सविता और बलदेव सिंह को पद्मश्री मिलना पूरी हॉकी बिरादरी के लिए बहुत गर्व की बात है। सविता ने विश्व हॉकी में गोलकीपिंग के स्तर को फिर से तय किया है और भारतीय महिला टीम के लिए हर तरह से एक स्टार रही हैं। 300 से...