सीजेपी का हैदराबाद में प्रदर्शन
हैदराबाद। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में रविवार को हैदराबाद में प्रदर्शन हुआ। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) और अन्य संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए धरना चौक पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने ‘‘हमें न्याय चाहिए’’ और ‘‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और छात्रों के भविष्य से जुड़े सवाल रहे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य राजनीतिक सत्ता...