छत्तीसगढ़: कांकेर-नारायणपुर सीमा पर आईईडी ब्लास्ट में 3 जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा के पास हुए एक आईईडी विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब सुरक्षाबलों की टीम डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर दुख जताते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डीमाइनिंग अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन वीर जवानों के शहीद...