मसूद का नया मोर्चा अखिलेश के खिलाफ
कांग्रेस पार्टी और प्रादेशिक सहयोगियों के बीच शह मात का खेल चल रहा है। उस खेल का एक मैदान उत्तर प्रदेश भी है। सोशल मीडिया में यह मजाक चल रहा है कि बिहार में तेजस्वी यादव को निपटाने के बाद कांग्रेस का अगला मोर्चा उत्तर प्रदेश है। हो सकता है कि यह एक मनोवैज्ञानिक खेल है, जिसका मकसद कांग्रेस को अलग थलग करना हो लेकिन धारणा के स्तर पर यह प्रचारित किया जा रहा है कि राहुल गांधी को प्रादेशिक पार्टियां पसंद नहीं हैं और वे उन सबको खत्म करके पूरे देश में भाजपा बनाम कांग्रेस की लड़ाई बनाना चाहते...