इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत में
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर यहां इंडिया गेट पर धरने पर बैठे उनके माता-पिता को पुलिस ने गुरुवार तड़के चार बजे हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया। उनके साथ धरने पर बैठे कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था लेकिन उन्हें भी बाद में छोड़ दिया गया। अंकिता के माता-पिता बुधवार को उत्तराखंड के अपने गांव से दिल्ली आए थे और बेटी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गए। वे अपनी बेटी की हत्या के लिए जिम्मेदार माने जा...