भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, झटके श्रीलंका के चार विकेट
पहले टेस्ट का चौथा दिन भारत के ही नाम रहा, हालांकि दूसरी पारी में श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ने भारत को 193 पर ही समेट दिया था लेकिन तब तक भारत की कुल बढ़त 371 की हो गई थी। ऋषभ पंत ने बेहतरीन 66 रन बनाए तो असिता ने चार विकेट भी झटके। 372 के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने मंगलवार को स्टंप्स तक चार विकेट 84 रन पर गंवा दिए हैं और अभी भी उन्हें 288 रन बनाने हैं जबकि भारत को पांचवें और आख़िरी दिन छह विकेट की दरकार है। पांचवें दिन बारिश की संभावना है तो ज़रूर...