India-Sri Lanka

  • दिनुशा का जाबांज शतक, दूसरा टेस्ट ड्रा, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

    सोनल दिनुशा (नाबाद 133) की जाबांज शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन गुरुवार को भारत के खिलाफ नौ विकेट पर 429 रन पर पारी घोषित करने के बाद मैच को ड्रा करा लिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। चौथे दिन श्रीलंका के पास सिर्फ़ 16 रन की लीड थी और चार विकेट बचे हुए थे। इसके बाद सोनल दिनुशा की अगुवाई में जिस तरह का फ़ाइटबैक किया गया, वह अदभुत था। भारत ने नौ बार श्रीलंका को फ़ॉलोऑन खिलाया लेकिन यह पहली बार है,...

  • भारत ने अपने 600वें टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

    मानव सुथार (छह विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (दो विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन भोजनकाल के बाद श्रीलंका की पूरी टीम को दूसरी पारी में 206 रनों पर समेट कर मुकाबला 165 रनों से अपने नाम कर लिया। यह 600वें टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत है। इस जीत के साथ भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। देवदत्त पड़िक्कल को उनकी (167) रनों की शानदार शतकीय पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। इससे पहले रवींद्र जडेजा और...

  • भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, झटके श्रीलंका के चार विकेट

    पहले टेस्ट का चौथा दिन भारत के ही नाम रहा, हालांकि दूसरी पारी में श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ने भारत को 193 पर ही समेट दिया था लेकिन तब तक भारत की कुल बढ़त 371 की हो गई थी। ऋषभ पंत ने बेहतरीन 66 रन बनाए तो असिता ने चार विकेट भी झटके। 372 के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने मंगलवार को स्टंप्स तक चार विकेट 84 रन पर गंवा दिए हैं और अभी भी उन्हें 288 रन बनाने हैं जबकि भारत को पांचवें और आख़िरी दिन छह विकेट की दरकार है। पांचवें दिन बारिश की संभावना है तो ज़रूर...

  • ट्राई-सीरीज: श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ भारतीय टीम पर 10 रन की पेनाल्टी

    भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सोमवार को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे फॉर्मेट की ट्राई-सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम पर 10 रन की पेनाल्टी लगाई गई।  ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बल्लेबाज विपराज निगम ने पहले मिली चेतावनियों के बावजूद दो बार पिच के प्रोटेक्टेड एरिया पर दौड़ लगाई। ऐसे में अंपायर्स ने भारतीय टीम पर पेनाल्टी लगाने का फैसला लिया। मैदान पर मौजूद अंपायर्स प्रगीथ रामबुकवेला और शांता फोंसेका ने 34वें और 37वें ओवर के बीच यह सजा सुनाई। दूसरी बार नियम तब टूटा जब निगम ने शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ...