IndiGo flight

  • दिल्ली में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

    नई दिल्ली। फुल इमरजेंसी के बीच शनिवार को इंडिगो की एक उड़ान की लैंडिंग दिल्ली हवाईअड्डे पर कराई गई। विमान का एक इंजन फेल हो गया था। यह विमान विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रहा था। इंडिगो की उड़ान 6ई 579 की शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया गया है कि सुबह 10 बज कर 40 मिनट पर दिल्ली के पास पहुंचते समय विमान के इंजन नंबर एक में खराबी आई। पायलट को सीएफएम 56 इंजन में तेज कम्पन महसूस हुआ, इसके बाद...

  • इंडिगो के विमान की वाराणसी में आपात लैंडिंग

    वाराणसी। इंडिगो के एक विमान में हवा में ईंधन लीक होने लगा, जिसके बाद उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। बुधवार की शाम को इस विमान की आपात लैंडिंग वाराणसी हवाईअड्डे पर हुई। बताया गया है कि कोलकाता से श्रीनगर जा रही उड़ान में बुधवार शाम तकनीकी खराबी आ गई। विमान में 166 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान के वाराणसी सीमा में घुसते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को मे डे का मैसेज दिया और फिर लैंडिंग की बात कही। पायलट ने एटीसी को बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई और फ्यूल...

  • इंडिगो की उडान ने ‘मे डे’ का अलर्ट किया

    नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के 10 दिन बाद इंडिगो की एक उड़ान के पायलट द्वारा एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को ‘मे डे’ का अलर्ट किए जाने की खबर सामने आई है। ‘मे डे’ का अलर्ट गंभीर खतरे की स्थिति में दिया जाता है। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान के पायलट ने भी यह अलर्ट किया था लेकिन चंद सेकेंड के भीतर ही विमान क्रैश हो गया। बहरहाल, बताया जा रहा है कि इंडिगो की गुवाहाटी से चेन्नई जा रही फ्लाइट के पायलट ने यह इमरजेंसी कॉल किया था। यह घटना 19 जून की है,...