Indonesia

  • भूकंप से दहला इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.7 रिकॉर्ड

    संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि गुरुवार को इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 70 किलोमीटर (43.5 मील) की गहराई में था। पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र अबेपुरा शहर से लगभग 200 किलोमीटर दूर था, जिसकी आबादी 62,000 से ज्यादा है। इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान विभाग, इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी यानी बीएमकेजी के अनुसार, भूकंप 6.6 तीव्रता का था, जो सारमी-पापुआ से 61 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।...

  • भारत-इंडोनेशिया में समझौते

    India-Indonesia agreements:  गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने भारत के दौरे पर आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोपक्षीय वार्ता की, जिसमें कई अहम समझौतों पर दस्तखत हुए। दोनों देश दोपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर सहमत हुए। साथ ही रक्षा विनिर्माण क्षेत्र से लेकर डिजिटल क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास करने और एक दूसरे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामरिक क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा समझौते किए। शनिवार को हुई दोपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों में जो समझौते हुए उनमें...

  • लेबनान से अपने नागरिकों को निकालने में जुटा इंडोनेशिया

    जकार्ता। लेबनान में बढ़ते इजरायली हमलों के बाद इंडोनेशिया अपने नागरिकों को वहां से निकालने का प्रयास जारी रखे हुए है। इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय के अनुसार, सोमवार सुबह 20 इंडोनेशियाई नागरिक और एक विदेशी नागरिक यहां पहुंचे। विदेशी नागरिक इंडोनेशियाई नागरिकों में से एक का जीवनसाथी है। मंत्रालय ने बताया कि रविवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान से सभी को हवाई जहाज से लाया गया। मंत्रालय ने बताया कि लेबनान की राजधानी बेरूत से 40 से अधिक इंडोनेशियाई लोगों को अम्मान पहुंचाया गया है। बता दें कि सोमवार को और अधिक लोगों के यहां पहुंचने की उम्मीद है। इससे...

  • इंडोनेशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप

    Indonesia Earthquake :- इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचे में शनिवार को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने पहले समुद्र के अंदर 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप की चेतावनी जारी की थी। भूकंप दोपहर 12:19 बजे आया। इसका केंद्र आचे जया रीजेंसी की राजधानी कैलांग शहर से 372 किमी दक्षिण पश्चिम में और 12 किमी की गहराई में स्थित है। एजेंसी ने कहा कि भूकंप के झटकों से सुनामी आने की संभावना नहीं है। इंडोनेशिया भूकंप के प्रति संवेदनशील है। (आईएएनएस)

  • इंडोनेशिया का मेरापी ज्वालामुखी फटा

    Merapi Volcano :- सेंटर फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑफ जियोलॉजिकल डिजास्टर टेक्नोलॉजी के अनुसार, इंडोनेशिया का मेरापी ज्वालामुखी फट गया है, जिससे आसमान में 3,500 मीटर तक मोटी राख निकल रही है। निगरानी अधिकारी त्रियोनो ने शुक्रवार को कहा चूंकि राख के बादल दक्षिण-पश्चिम में गिर रहे हैं, इसलिए लोगों को खतरे वाले क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी जाती है।  इंडोनेशिया आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि भारी बारिश के साथ ज्वालामुखी की राख मेरापी के आसपास के गांवों, खासकर बोयोलाली और मैगेलंग जिलों में गिरी। मेरापी की चोटी पर भारी बारिश से ठंडा...

  • इंडोनेशिया का इबू ज्वालामुखी फटा, 1,200 मीटर तक उठी राख

    Ibu Volcano :- पूर्वी इंडोनेशियाई प्रांत उत्तरी मालुकु में हल्माहेरा द्वीप पर इबू ज्वालामुखी गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे लिए फट गया, जिससे 1,200 मीटर ऊपर तक राख फैल गई। ज्वालामुखी की निगरानी चौकी के एक अधिकारी एफ्रिता सारागिह ने कहा, "राख दक्षिण-पूर्व की ओर घनी तीव्रता के साथ भूरे रंग की देखी गई। समुद्र तल से लगभग 1,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, इबू ज्वालामुखी को खतरे के उच्चतम स्तर से नीचे वर्गीकृत किया गया है। इस साल की शुरुआत से अब तक ज्वालामुखी 60 बार फट चुका है। जनता से क्रेटर से 3.5 किमी के दायरे...

  • इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता का भूकंप

    Indonesia Earthquake :- इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत उत्तरी मालुकु में बुधवार को 6.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, लेकिन देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि इससे सुनामी आने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप सुबह 9.48 बजे आया, इसका केंद्र पश्चिम हल्माहेरा रीजेंसी से 68 किमी उत्तर पश्चिम में समुद्र में 109 किमी की गहराई पर स्थित था। इसमें कहा गया है कि भूकंप के झटके निकटवर्ती उत्तरी सुलावेसी प्रांत में भी महसूस किए गए। मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की, क्योंकि भूकंप से बड़ी लहरें नहीं...

  • इंडोनेशिया के बांदा सागर में भूकंप के झटके

    Indonesia Earthquake :- चीन के बांदा सागर में शुक्रवार को मध्यम श्रेणी के भूकंप के झटके महसूस किये गये। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक आज तड़के 0350 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 6.05 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 130.19 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा। (वार्ता)

  • इंडोनेशिया में 7.2 तीव्रता का आया भूकंप

    Indonesia Earthquake :- इंडोनेशिया के मालुकु प्रांत में बुधवार को रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, लेकिन इससे सुनामी नहीं आई। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी बीएमकेजी ने ये जानकारी दी है। बीएमकेजी के हवाले से बताया कि भूकंप सुबह 11.52 बजे आया। इसमें कहा गया है कि भूकंप का केंद्र मालुकु तेंगारा बारात (तनिंबर द्वीप) जिले से 251 किमी उत्तर पश्चिम में समुद्र तल के नीचे 10 किमी की गहराई में था। बीएमकेजी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता सौमलाकी शहर और बांदा सागर में एमएमआई (संशोधित मर्कल्ली तीव्रता) पैमाने के चार से पांच तक सबसे...

  • इंडोनेशिया में 6.3 तीव्रता का आया भूकंप

    Indonesia Earthquake :- इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में गुरुवार को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि सुनामी की संभावना नहीं है। एजेंसी ने पहले भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई थी। भूकंप सुबह 4.04 बजे आया। इसमें कहा गया है कि भूकंप का केंद्र प्रांत के कुपांग शहर से 15 किमी दक्षिण पूर्व में और 25 किमी की गहराई में था। एजेंसी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता तिमोर तेंगा सेलातन क्षेत्र में सबसे ज्यादा महसूस की गई। आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, भूकंप के झटकों से सुनामी आने की संभावना नहीं है।...

  • इंडोनेशिया में 6.1 तीव्रता का आया जोरदार भूकंप

    Indonesia Earthquake :- इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, लेकिन इससे समुद्र में बड़ी लहरें नहीं उठीं। अधिकारियों ने ये बात कही। देश की मौसम एजेंसी ने पहले भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई थी, लेकिन फिर इसे संशोधित किया। इसमें कहा गया है कि भूकंप सुबह 8.39 बजे आया, जिसका केंद्र केपुलाउन तलौद जिले से 40 किमी दक्षिण पूर्व में और 109 किमी की गहराई में था। मौसम एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की, क्योंकि भूकंप से संभावित रूप से बड़ी लहरें नहीं उठीं। (आईएएनएस)

  • इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप

    Indonesia Earthquake :- मध्य इंडोनेशिया के दक्षिण कालीमंतन प्रांत में मंगलवार तड़के 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन सुनामी नहीं आई। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि भूकंप जकार्ता समय के अनुसार मंगलवार सुबह 2:55 बजे आया, जिसका केंद्र तनाह बंबू से 180 किमी दक्षिण पूर्व में समुद्र तल के नीचे 10 किमी की गहराई पर था। इसमें कहा गया है कि झटके से संभावित रूप से बड़ी लहरें नहीं उठीं। (आईएएनएस)

  • इंडोनेशिया में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप

    Indonesia News :- मध्य इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में शुक्रवार शाम 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन सुनामी नहीं आई। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने ये जानकारी दी है। भूकंप शुक्रवार शाम 18:48 बजे आया। भूभौतिकी एजेंसी के हवाले से बताया कि जकार्ता के समय के अनुसार, इसका केंद्र बोलांग मोंगोंडो तिमुर (पूर्वी बोलांग मोंगोंडो) जिले से 117 किमी दक्षिण पूर्व में और समुद्र तल के नीचे 10 किमी की गहराई में था। इसमें कहा गया है कि भूकंप में विशाल लहरें पैदा करने की क्षमता नहीं थी। (आईएएनएस)

  • आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक

    ASEAN meeting Indonesia:- दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) के विदेश मंत्रियों की रविवार से शुरू होने वाली नियमित बैठक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में होगी और यह 14 जुलाई तक चलेगी। इसमें होने वाले मंत्रिस्तरीय और संबंधित बैठकों में कुल 29 देशों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें ब्रुनेई, तिमोर-लेस्ते, नॉर्वे और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट भी शामिल है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 13-14 जुलाई को होने वाली बैठकों में हिस्सा लेंगे। बैठक में अन्य मुद्दों के अलावा मौजूदा भू-राजनीतिक चुनौतियों के साथ-साथ म्यांमार की स्थिति और चक्रवात मोचा के बाद देश को बेहतर...

  • इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप से भारी नुकसान

    Indonesia Earthquake :- इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत योग्यकार्ता में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा। यह जानकारी मौसम एजेंसी के एक अधिकारी ने दी। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के प्रमुख द्विकोरिटा कर्णावती ने बताया कि भूकंप शुक्रवार शाम 19:57 बजे आया। एजेंसी के मुताबिक इसका केंद्र बंटुल जिले से 86 किमी उत्तर पश्चिम में और समुद्र तल के नीचे 25 किमी की गहराई में स्थित था। इसमें कहा गया है कि भूकंप के झटके निकटवर्ती मध्य जावा और पूर्वी जावा प्रांतों में भी महसूस किये गये। मुख्य झटके के...

  • भूकंप से हिली इंडोनेशिया की धरती, 5.4 रही तीव्रता

    Indonesia Earthquake :- इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। मौसम एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप जकार्ता के समयानुसार 12:52 बजे आया। भूकंप का केंद्र मेंबरमो राया रीजेंसी से 58 किमी दक्षिण-पश्चिम में और जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में था। रिपोर्ट के अनुसार, किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। (आईएएनएस)

  • पश्चिमी इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप का झटका

    जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) के पश्चिमी प्रांत सुमात्रा (Sumatra) में मंगलवार तड़के 7.3 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया और इससे सुनामी आने की आशंका है। मौसम विज्ञान (Weather Department), जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह बात कही है। ये भी पढ़ें- http://एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में हिज्बुल प्रमुख के बेटों की संपत्ति कुर्क की भूकंप मंगलवार तड़के तीन बजे आया, इसका केंद्र मेंतवाई द्वीप (Mentawai Island) जिले में 177 किमी उत्तर-पश्चिम में और समुद्र के नीचे 84 किमी की गहराई में था। एजेंसी द्वारा सुनामी की चेतावनी दी गई है, क्योंकि भूकंप के झटकों में विशाल लहरों को ट्रिगर करने की क्षमता...

  • इंडोनेशिया में तेल रिफाइनरी में विस्फोट, नौ घायल

    जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) के सरकारी स्वामित्व वाली तेल और गैस कंपनी पीटी पर्टामिना (PT Pertamina) के स्वामित्व वाली तेल रिफाइनरी (Oil Refinery) में रियाउ प्रांत (Riau Province) में विस्फोट (Explosion) होने से नौ लोग घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रमुख महानिरीक्षक मुहम्मद इकबाल (Muhammad Iqbal) ने रविवार को यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें- http://सीरिया के सैन्य ठिकानों पर इजरायल का नया हमला पुलिस प्रमुख ने कहा कि घटना दुमाई शहर में आधी रात से पहले हुई और सात घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि दो अन्य घर लौट आए हैं। इकबाल ने कहा कि आग...

  • इंडोनेशिया का अनक क्राकाताउ ज्वालामुखी एक दिन में 4 बार फटा

    जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) के लैम्पुंग प्रांत (Lampung Province) में अनक क्राकाताउ ज्वालामुखी (Krakatoa Volcano) मंगलवार दोपहर तक चार बार फट चुका है, जिससे क्रेटर 2,500 मीटर की ऊंचाई तक राख के उगल रहे हैं। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ज्वालामुखी विज्ञान और भूवैज्ञानिक खतरा शमन केंद्र (PVMBG) ने मंगलवार को बताया कि जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच स्थित सुंडा जलडमरूमध्य में ज्वालामुखी क्रमश: सुबह 04:12 बजे, सुबह 05:38 बजे, सुबह 07:43 बजे और दोपहर 12:21 बजे फटा। दिन का सबसे लंबा विस्फोट (Explosion) दो मिनट और 26 सेकंड तक चला। लैम्पुंग सेलाटन रीजेंसी (Lampung Selatan Regency) में अनक...

  • इंडोनेशिया में 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

    जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) के मालुकु प्रांत (Maluku Province) में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 7.5 तीव्रता (7.5 Intensity) का भूकंप (Earthquake) आया, जिसके बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों के हवाले से बताया कि भूकंप दोपहर 12.47 बजे आया, जिसका केंद्र मालुकु तेंगारा बारात (केपुलुआन तनिम्बर) जिले से 148 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित था और समुद्र तल के नीचे 131 किमी की गहराई में था। भूकंप के झटके आसपास के कई प्रांतों में भी महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के बाद कमजोर से मध्यम स्तर के तीन झटके महसूस किए गए। एक आपदा प्रबंधन...

और लोड करें