इंदौर में ईवी चार्जिंग से आग, आठ की मौत
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। बहुत जल्दी आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। बताया गया है कि मरने वालों में छह लोग मनोज पुगलिया के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए थे। यह हादसा बुधवार तड़के साढ़े तीन से चार बजे के की है। बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में यह हादसा...