IPS

  • सीएपीएफ में आईपीएस बढ़ाने का विवाद

    केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में नियुक्ति के नियमों को बदलने का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। सरकार जो नया कानून बना रही है उसके हिसाब से अर्धसैनिक बलों जैसे सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी या एसएसबी में महानिरीक्षक यानी आईजी स्तर के 50 फीसदी पद आईपीएस के लिए आरक्षित होंगे। इसी तरह एडीजी के लिए दो तिहाई यानी 67 फीसदी पद आईपीएस को मिलेंगे और डीजी स्तर के सारे पदों पर आईपीएस ही बहाल होंगे। इसका अर्थ है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अपने कैडर के अधिकारी कभी भी शीर्ष पद पर नहीं पहुंच पाएंगे। इसे लेकर विवाद बहुत बढ़ गया...

  • बिहार में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला

    बिहार सरकार ने बुधवार की सुबह पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत चार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा, दो बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।  बिहार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इन अधिकारियों के तबादले को लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को पुलिस उप-महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना से स्थानांतरित कर पुलिस उप-महानिरीक्षक, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, बिहार पटना की जिम्मेदारी दी गई...