बिहार में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला
बिहार सरकार ने बुधवार की सुबह पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत चार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा, दो बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। बिहार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इन अधिकारियों के तबादले को लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को पुलिस उप-महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना से स्थानांतरित कर पुलिस उप-महानिरीक्षक, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, बिहार पटना की जिम्मेदारी दी गई...