Islamabad

  • पाकिस्तान का क्षण, भारत का आईना

    पिछले एक दशक से नई दिल्ली ने खुद को एक उभरती शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया है, जिसके वैश्विक संबंध रणनीतिक प्रभाव में बदलेंगे।..पर कूटनीति भाषणों, कहानियों की प्रतियोगिता नहीं है, वह प्रासंगिकता की परीक्षा है, और जब दुनिया को एक रास्ते की ज़रूरत थी, उसने उसी देश को चुना जो संदेश पहुँचा सकता था, बिना खुद को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए।  सन् 2026 की वसंत में दुनिया ने एक ऐसा कूटनीतिक उलटफेर देखा, जिसकी कुछ महीने पहले तक कल्पना भी मुश्किल थी, क्योंकि इस्लामाबाद में वाशिंगटन और तेहरान के अधिकारी आमने-सामने बैठे थे, यह परखने के लिए कि एक नाज़ुक...

  • अमेरिका-ईरान वार्ता बेनतीजा रही

    नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पिछले करीब पांच दशक में पहली बार अमेरिका और ईरान के बीच आमने सामने की बातचीत हुई। दोनों देशों ने सीधी बातचीत की और युद्ध से जुड़े सभी मसलों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि शनिवार को हुई पहले दौर की वार्ता में ईरान ने लेबनान पर तत्काल हमला रोकने को कहा। करीब दो घंटे की इस बातचीत में अमेरिका का नेतृत्व उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया और ईरान की तरफ से ईरानी संसद यानी मजलिस के प्रमुख मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने नेतृत्व किया। खबरों के मुताबिक पहले दौर की...

  • इस्लामाबाद में आज शांति वार्ता!

    नई दिल्ली। पूरी दुनिया की नजर पाकिस्तान पर है। उसकी राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच सीधी वार्ता होने वाली है। दो हफ्ते के सीजफायर को स्थायी युद्धविराम में बदलने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख की मौजूदगी में दोनों देशों की बातचीत होगी। यह पहला मौका है, जब दोनों देश सीधी वार्ता करेंगे। इसके पहले ओमान की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच परोक्ष वार्ता हो रही थी। इस बार की वार्ता की खास बात यह है कि अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस इसमें हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि शुक्रवार देर शाम...

  • इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत

    इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमला हुआ। पाकिस्तानी अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक, हमले में 31 लोगों की मौत हो गई है और 169 घायल हुए हैं। इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में 69 मौतों की जानकारी आई थी। पुलिस और राहत व बचाव की टीम घटना काम कर रही है। सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और घायलों को वहां पहुंचाया जा रहा है। इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की...

  • इस्लामाबाद में आत्मघाती विस्फोट, 12 की मौत

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती बम विस्फोट को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अलग अलग दावे किए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले के लिए भारत को जिम्मेदार बताया है। जबकि रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगान सरकार पर हमले का आरोप लगाया। गौरतलब है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की जिला अदालत के पास मंगलवार दोपहर फिदायीन हमला हुआ था। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर का सिर घटनास्थल पर मिला है, जिससे आत्मघाती हमले की पुष्टि हुई। धमाके के...

  • पाक, चीन को भारत का दो टूक संदेश

    नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ की बैठक में भारत ने मेजबान पाकिस्तान और चीन दोनों को दो टूक संदेश दिया है। भारत ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि आतंकवाद और व्यापार दोनों साथ साथ नहीं चल सकते हैं। एससीओ बैठक में शामिल हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन का भी नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि सभी देशों को पड़ोसी देशों की सीमा का सम्मान करना चाहिए। इतना ही नहीं भारत ने एक बार फिर चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव यानी बीआरआई प्रोजेक्ट को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। भारत का पहले भी...

और लोड करें