हॉलीवुड स्टार ईवा लोंगरिया की फैंन हुईं जैकलीन फर्नांडीस
अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस ने गुरुवार को हॉलीवुड स्टार ईवा लोंगरिया की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। अभिनेत्री ने बताया कि ईवा ने उम्मीद, सम्मान, समानता और सभी को बराबर अवसर देने की सोच पर आधारित एक शानदार मंच तैयार किया है। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह मशहूर आर्ट डेको होटल मार्टिनेज में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने बालकनी से भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। अन्य तस्वीरों में अभिनेत्री कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान ग्लोबल गिफ्ट फाउंडेशन के एक इवेंट में ईवा लोंगोरिया को गले लगाती दिख रही...