अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस ने गुरुवार को हॉलीवुड स्टार ईवा लोंगरिया की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। अभिनेत्री ने बताया कि ईवा ने उम्मीद, सम्मान, समानता और सभी को बराबर अवसर देने की सोच पर आधारित एक शानदार मंच तैयार किया है।
जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह मशहूर आर्ट डेको होटल मार्टिनेज में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने बालकनी से भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। अन्य तस्वीरों में अभिनेत्री कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान ग्लोबल गिफ्ट फाउंडेशन के एक इवेंट में ईवा लोंगोरिया को गले लगाती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “हॉलीवुड स्टार ईवा लोंगरिया, मारिया ब्रावो आज कान्स में ग्लोबल फाउंडेशन की को-चेयर बनने का मौका देने के लिए आप दोनों का शुक्रिया।
Also Read : आइसलैंड की वादियों में खोए अभिनेता शहीर शेख
उन्होंने फाउंडेशन की तारीफ करते हुए बताया कि यह सिर्फ जागरूकता फैलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक बदलाव और लंबे समय तक असर पैदा करने का काम भी करता है। उन्होंने लिखा मारिया ब्रावो, अलीना पेराल्टा और ईवा लॉन्गोरिया ने उम्मीद, सम्मान, समानता और बेहतर अवसरों की सोच के साथ एक खूबसूरत पहल खड़ी की है।
उन्होंने आगे लिखा ऐसे आयोजनों का हिस्सा बनकर मैं खुद को बेहद आभारी महसूस करती हूं, क्योंकि ये हमें याद दिलाते हैं कि इंसानियत और साथ मिलकर काम करने की ताकत कितनी बड़ी होती है।
ईवा लोंगरिया अमेरिकी अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता हैं। उन्हें मुख्य रूप से 2004 से 2012 तक चले हिट टीवी शो ‘डेस्परेट हाउसवाइव्स’ में ‘गैब्रिएल सोलिस’ की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई थी। इसके अलावा, अभिनेत्री ने ‘द सेंटिनल’, ‘ओवर हर डेड बॉडी’, ‘फॉर ग्रेटर ग्लोरी’, ‘फ्रोंटेरा’, ‘लोराइडर्स’ और ‘ओवरबोर्ड’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें से आखिरी फिल्म के लिए उन्हें ‘इमेजेन अवॉर्ड’ भी मिला।
अभिनय के अलावा, वह एक सफल बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने ‘अनबिलिवेबल एंटरटेनमेंट’ नाम की प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की है। इसी के साथ ही, वह ‘द ईवा लोंगरिया फाउंडेशन’ चलाती हैं, जो लैटिन अमेरिकी महिलाओं की शिक्षा और उद्यमिता में मदद करती है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



