Jagan Mohan

  • आंध्र, तेलंगाना में बदलेगी राजनीति

    तेलुगू देशम पार्टी के नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी कोई मामूली घटना नहीं है। आधी रात के बाद ऑपरेशन चला कर पुलिस की भारी भरकम टीम उनके नांदयाल स्थित चुनाव प्रचार कैंप में पहुंची और तीन बजे उनको जगा कर गिरफ्तार किया। यह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों की राजनीति को बदलने वाला साबित हो सकता है। चुनाव से आठ-नौ महीना पहले जब प्रचार शुरू हो चुका है इतने बड़े नेता को गिरफ्तार करके मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने बड़ा जोखिम लिया है। नायडू की गिरफ्तारी के तुरंत बाद भाजपा और जन सेना ने...

  • जगन मोहन पर भी शुरू हुआ हमला

    भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस और मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर हमला शुरू किया है। अभी तक जगन का पूरा सद्भाव केंद्र सरकार के प्रति था और भाजपा भी सद्भाव दिखाती थी। भाजपा की प्रदेश कमेटी के नेता कुछ हमले करते थे लेकिन राष्ट्रीय नेता उनके बारे में कुछ भी निगेटिव नहीं बोलते थे। वे भी हर मुद्दे पर केंद्र में भाजपा सरकार का साथ देते थे। लेकिन जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है और राज्य की  मुख्य विपक्षी पार्टी टीडीपी के साथ भाजपा के तालमेल की बातें आगे बढ़ रही हैं वैसे...