“उचित समय” कब आएगा?
केंद्र ने स्पष्ट नहीं किया है कि “सही समय” से उसका तात्पर्य क्या है और उसकी राय में इसके कब तक आने की संभावना है? उचित होगा कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा वापसी से संबंधित इस भ्रम को वह दूर करे। उमर अब्दुल्ला की व्यग्रता समझी जा सकती है। वे पूर्ण बहुमत से निर्वाचित पार्टी के विधायक दल का नेता होने के नाते मुख्यमंत्री हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर के सामान्य प्रशासन में उनकी ज्यादा नहीं चलती। नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की स्थिति राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सरकार जैसी बना रखी है, जहां सारे प्रमुख अधिकार...