Jan Seva Sadan

  • दिल्ली में शीशमहल बनाम जन सेवा सदन

    भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली का विधानसभा चुनाव शीशमहल के मुद्दे पर लड़ा था। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते जो सरकारी बंगला बनवाया था उसे बनाने और उसकी साज सज्जा पर 50 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। भाजपा ने उसकी तस्वीरें और वीडियो जारी करके उसे शीशमहल बताया और उसी मुद्दे पर चुनाव लड़ा। दूसरी कई चीजों के साथ साथ शीशमहल का विवाद केजरीवाल की आम आदमी की छवि ध्वस्त करने में कारगर साबित हुई। उनके बनाए सारे मिथक इससे टूटे थे। तभी जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो कह दिया...